विदिशा नगर: जेल रोड स्तिथ सिंह वाहिनी मंदिर के नजदीक श्री राम जानकी प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम को लेकर होंगे विभिन्न आयोजन
जेल रोड स्थित सिंह वाहिनी माता मंदिर के नजदीक बने मंदिर में 14 तारीख को होने वाले श्री राम जानकी प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम को लेकर विभिन्न तैयारी की जा रही हैं। 14 तारीख को श्री राम जानकी की स्थापना की जाएगी इसके लिए भव्य कलश यात्रा 4:00 से निकल जाएगी। 15, 16, 17 तारीख को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही 18 को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।