विदिशा नगर: गुरूवार को नपाध्यक्ष प्रतिनिधी पहुचे कृष्णा कालोनी,बुधवार को रोड की समस्या पर रहवासियो ने किया था वोटिंग का वहिष्कार
गुरुवार दोपहर को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा वार्ड नं 36 के कृष्णा कॉलोनी में पहुंचे। जहां बुधवार को यहां के रहवासियों ने रोड की समस्या को लेकर लोकसभा चुनाव में वोट न डालने का ऐलान किया था। गुरुवार को नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि ने समस्याओं को सुन हल करने का आश्वासन दिया। वहीं कलेक्टर की ओर से भी समस्या को हल करने को लेकर बात कही गई थी।