विदिशा नगर: टीलाखेडी कालोनी मे भीषण गर्मी से पहले ही पेयजल संकट, गुरूवार टेंकर पहुचते काम छोड पानी भरने की होड,पाईप लाईन है पानी नही
विदिशा नगर पालिका के अंतर्गत टीलाखेड़ी क्षेत्र मे पेयजल को लेकर यहां के रहवासी रोज संघर्ष करने को मजबूर हो गए है। भीषण गर्मी आने से पहले ही यहां पेयजल की समस्या खडी हो गई है। गुरुवार दोपहर को जैसे ही टेंकर पहुंचा,लोग अपना काम छोड़कर पानी भरने में लग गए। नगर पालिका द्वारा यहां पाइपलाइन बिछाई गई।लेकिन पानी उसमें नहीं आता। टैंकर ना आने पर दूर से लाते है पानी।