जिले में बुधवार को हुई बारिश की वजह से गुलाबगंज के बड़ी घाट सहकारी समिति के मृत्युंजय वेयरहाउस पर खुले में रखा करीब 400 बोरा गेहूं भीग गया। बदले मौसम की वजह से दिन का टेंपरेचर भी लुढ़क गया। इससे पहले मंगलवार को भी विदिशा और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई थी।