सिकंदरा: सिकंदरा में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने दिए कई अहम निर्देश
सिकंदरा के धधौर गांव स्थित डीआरसीसी भवन में शनिवार 12 बजे को पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मार्च एवं अप्रैल माह के दौरान हुई आपराधिक घटनाओं की गहन समीक्षा की गई तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।