बूंदी: बूंदी में वकील पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
Bundi, Bundi | May 27, 2026 रायथल थाना क्षेत्र में वकील हरिओम गुर्जर पर 23 मई की रात जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो फरार आरोपियों सोनू गुर्जर और मस्तराम गुर्जर को गिरफ्तार किया। एसपी अवनीश कुमार शर्मा के अनुसार, दस हमलावरों ने बंबोरी गांव में घर में घुसकर कुल्हाड़ी, पाइप और लाठियों से हरिओम, उनके पिता अणदीलाल पर हमला किया था।