आरोन: पत्नी ने पति के खिलाफ भरण पोषण का मामला किया दायर, फरार पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Aron, Guna | Apr 18, 2026 आरोन थाना पुलिस ने भरण पोषण के दो स्थाई वारंटो में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। 18 अप्रैल को थाना प्रभारी ने कहा, आरोपी जगदीश सिलावट निवासी बरबटपुरा आरोन के विरुद्ध पत्नी ने कुटुंब न्यायालय में दायर भरण पोषण के मामले में निर्धारित राशि अदा नहीं की। जिसका स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था। 17 अप्रैल को सूचना पर आरोपी जगदीश सिलावट को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।