बरेली: ट्रेन में पिटाई के बाद चलती ट्रेन से फेंके जाने के मामले में मौलाना तौसीफ की पत्नी ने बरेली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की
बरेली में रेलवे ट्रैक पर मिली मौलाना तौसीफ रजा की लाश के मामले में नया मोड़ आया है। पत्नी तबस्सुम खातून ने जीआरपी में तहरीर देकर इसे साजिशन हत्या बताया। उनका दावा है कि ट्रेन में पति के साथ मारपीट हुई, जिसका वीडियो भी रिकॉर्ड है। बाद में मोबाइल बंद हो गया और मौत की सूचना मिली। अब निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।