बिंदकी: फरीदपुर गांव में मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों में मचा हड़कंप, रो-रो कर बेहाल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के समीप फरीदपुर गांव निवासी शिव भवन उम्र 35 वर्ष शनिवार की देर शाम को जंगल की ओर एक बगीचे में गए थे। तभी एक पेड़ में बैठी मधुमक्खियां ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि जीवित रहने की आशा पर शनिवार की देर शाम 7:30 बजे सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।