पंचकूला: विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने गांव अभयपुर में लाखो की लागत से होने सड़कों के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने गांव अभयपुर में सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया 34 लाख 51 हजार रुपए की लागत से इस सड़क का निर्माण कार्य होगा और करीब 3 महीने में इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा होगा। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय मे शहर के अन्य सड़कों का कार्य भी जल्द शुरू होगा।