भीतरगांव ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे को ग्राम विकास अधिकारियों (सचिवों) ने ऑनलाइन हाजिरी थोपे जाने के विरोध में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण धरना दिया। उनका कहना है कि यह नियम फील्ड वर्क और शासकीय कार्यों के निष्पादन में बाधा उत्पन्न करेगा। संगठन के अध्यक्ष ने कहा यदि मांगे नहीं मांगी गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।