मानपुर: बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व मे विकसित होगी नई पर्यटन गतिविधियां,एमपी टूरिज्म के व्हाइट टाइगर फॉरेस्ट लॉज मे 2 दिवसीय कार्यशाला
Manpur, Umaria | Jun 19, 2026 बांधवगढ़ मे मानसून सीजन के दौरान पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यशाला क शुभारंभ एमपी टूरिज्म के व्हाइट टाइगर फॉरेस्ट लॉज मे हुआ।देशभर से आए पर्यटन विशेषज्ञो,होटल व्यवसायियो,ट्रैवल एजेंटो और अन्य हितधारको की मौजूदगी मे पर्यटन,वन व जिला प्रशासन के अधिकारियो ने कार्य करने का संकल्प लिया।