राजपुर: सड़क हादसे में युवक की हुई दर्दनाक मौत, रातभर मौके पर पड़ी रही लाश
बलरामपुर जिले के राजपुर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक सड़क हादसे ने न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर खामियों को भी उजागर कर दिया। दरअसल, बीती रात दारू भट्ठी रोड पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके