बड़नगर: सामाजिक बहिष्कार से तंग आकर युवक ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
बड़नगर तहसील के ग्राम बंगरेड में यादव (अहीर) समाज के पंचों की कथित तानाशाही और एक परिवार के सामाजिक बहिष्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित नरेंद्र यादव ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित जनसुनवाई में पहुंचकर जिलाधीश को एक शिकायती पत्र सौंपा और न्याय की गुहार लगाई। नरेंद्र यादव ने समाज के कुछ रसूखदार पंचों पर ईर्ष्या और द्वेष के चलते उनके परिवार को सम