🌧️ अब जलभराव नहीं, सुनियोजित विकास की ओर बढ़ेगा यमुनानगर- मेयर सुमन बहमनी।
नगर निगम ने शहर को अगले 50 वर्षों तक जलभराव मुक्त बनाने के लिए मास्टर प्लान पर कार्य शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में वार्ड नंबर 1 से 7 में विस्तृत सर्वे किया जा रहा है।
आज नगर निगम अधिकारियों, एजेंसी प्रतिनिधियों और वार्ड नंबर 1 से 7 तक के सम्मानित पार्षदों के साथ बैठक कर सभी संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी साझा की गई तथा निर्देश दिए गए कि सर्वे पूरी पारदर्शिता और जनसहयोग से किया जाए, ताकि शहर की जरूरतों के अनुरूप प्रभावी योजना तैयार हो सके।
Ambala, Ambala | Jul 23, 2026