राम मंदिर चंदे से जुड़े कथित मामले को लेकर आज लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और उन्हें ईको गार्डन भेज दिया है। मौके पर काफी देर तक गहमागहमी और नारेबाजी का माहौल बना रहा।
#LucknowNews #Hazratganj #Upnotifications #SamajwadiParty #LucknowPolice