सिंगरौली: जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में नियुक्त कर्मचारियों में किया गया आंशिक संशोधन, नोडल अधिकारी ने दी जानकारी
कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा बाढ़ नियंत्रण एवं बाढ़ बचाव कार्य को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन कार्यालय कलेक्टर के कक्ष क्रमांक 25 में किया गया है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष का नोडल अधिकारी श्री सुवेन्द्र सिंह बघेल, अधीक्षक, भू-अभिलेख जिला सिंगरौली को नियुक्त किया जाकर कर आंशिक संशोधन किया गया है।