सूखे बोरवेलों को मिल रहा नया जीवन..
मनरेगा के तहत रायपुर जिले में 57 सूखे हैंडपंपों और बोरवेलों को रिचार्ज कर नया जीवन देने की पहल शुरू की गई है। बोरवेल रिचार्ज शाफ्ट तकनीक के माध्यम से वर्षा जल को भूजल स्तर तक पहुंचाकर जल संरक्षण और भूजल संवर्धन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
जिले के विकासखंड अभनपुर में 6, आरंग में 21, धरसींवा में 15 तथा तिल्दा में 15 हैंडपंपों पर रिचार्ज कार्य कराया जा रहा है।
#JalSanrakshan #MGNREGA #BorewellRecharge #Raipur
@chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh
90 views | Raipur, Chhattisgarh | Jun 20, 2026