बांका: माेहर्रम पर्व काे लेकर बांका में 5 घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित
Banka, Banka | Jun 26, 2026 मोहर्रम पर्व को लेकर बांका शहर के विभिन्न इलाकों में ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए बिजली विभाग ने एहतियातन शहरी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रखी। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक बिजली काटी गई, ताकि ताजिया जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की घटना न हो