सिरौली गौसपुर: कोतवाली टिकैतनगर में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन, पहुंचे आठ प्रार्थना पत्र
नायब तहसीलदार सुधाकर पांडे की अध्यक्षता में कोतवाली टिकैतनगर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आठ शिकायती प्रार्थना पत्र पहुंचे किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका है टीम बनाकर भेजी गई है। इस अवसर पर कोतवाली टिकैतनगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार लेखपाल दीप चंद श्रीवास्तव प्रमोद कुमार एसआई रूपेश मिश्रा,एसआई बृजेश कुमार मौजूद रहे।