महोबा: राजगंज में दलित दंपत्ति पर हमला, जातिसूचक गालियां देने का आरोप, न्याय के लिए महिला एसपी कार्यालय पहुंची
Mahoba, Mahoba | Jun 18, 2026 इलाज कर घर लौट रहे दलित दंपत्ति पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। राजगंज निवासी दयावती ने आरोप लगाया कि हैवतपुरा के पास कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोककर जातिसूचक गालियां दीं और पति राकेश अहिरवार की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। महिला ने थाने में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।