माधौगढ़: कुंवरपुरा गांव में युवक के साथ हुई मारपीट, लहूलुहान अवस्था में पहुंचा सीओ कार्यालय
माधौगढ़ क्षेत्राधिकारी कार्यालय में पहुंचकर कुंवरपुरा गांव निवासी युवक ने शिकायती पत्र दिया,शिकायती पत्र देकर बताया कि मामूली विवाद में चाचा,चाची और चाचा के लड़के ने मारपीट की है,मारपीट कर युवक को लहूलुहान कर दिया,जिसकी वजह से युवक बुरी तरह घायल हो गया,घायल अवस्था में युवक क्षेत्राधिकारी के यहां दिन सोमवार समय 12 बजे पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है।