मनोहरथाना: जावर विद्यालय के विद्यार्थियों को जावर थाने में जाकर कानून की जानकारी दी गई
आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जावर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस को मां सरस्वती के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके शिविर की शुरुआत की गई।प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा तथा कार्यक्रम अधिकारी दुर्गा लाल लोधा के साथ स्थानीय पुलिस थाना जावर जाकर वहां पर थानाधिकारी कृष्ण गोपाल द्वारा कानून की जानकारी दी।