तेंदूखेड़ा: नाग बाबा के पास बेकाबू होकर रेलिंग से टकराई कार, दो लोग घायल
तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत झलौन मार्ग पर नाग बाबा के समीप एक कार बुधवार की शाम 4 बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग से जा भिड़ी हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें तत्काल ही 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर पदस्थ डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया।