पामगढ़: रात में किराना दुकान से नगदी रकम की चोरी के मामले में 2 आरोपियों को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर चांपा की पामगढ़ पुलिस ने रात्रि में किराना दुकान से नगदी रकम चोरी करने के मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम विकास रात्रे और अनुराग जोगी है। पुलिस के मुताबिक, हेमचंद रात्रे ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि रात्रि लघुशंका के लिये उठा तो दूकान तरफ आवाज आने पर सुनकर पीड़ित दूकान तरफ गया. तब देखा कि दुकान का दरवाजा खुला था।