हुज़ूर: ट्वीशा शर्मा आत्महत्या मामले में एफआईआर की मांग को लेकर परिजनों का महिला थाने और पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | May 14, 2026 राजधानी भोपाल में चर्चित ट्वीशा शर्मा आत्महत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतका के परिजनों ने महिला थाने और पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने मृतका के पति और सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की है|