अमानगंज: मोहन्द्रा चौकी प्रभारी दीपक सिंह भदौरिया ने लोगों को हेलमेट पहनने की दी सलाह, सड़कों पर उतरी सिमरिया पुलिस
सिमरिया थाना क्षेत्र के मोहन्द्रा चौकी प्रभारी दीपक सिंह भदौरिया ने सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है, जिससे दुर्घटना की स्थिति में गंभीर चोटों से बचा जा सकता है।