राजपुर: सरेंजा बाजार में दिनदहाड़े चोरी: एसबीआई से पैसा निकाल बाइक के हैंडल में लटकाए झोले में रखे 1.5 लाख रुपये उड़ाये
Rajpur, Buxar | Jul 2, 2026 सरेंजा बाजार में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। धनसोई थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव निवासी सूर्यकांत सिंह सरेन्जा स्टेट बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकालकर सामान खरीदने आए थे। रुपये झोले में रखकर उन्होंने बाइक के हैंडल पर लटका दिया और दुकान चले गए। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश मौके पर पहुंचे।