राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा शाम 5:00 बजे करीब राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की लंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबीत शिकायतों को लेकर की नाराजगी व्यक्त करते हुए परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नरसिंहगढ़, ब्यावरा और खिलचीपुर को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।