भीलवाड़ा: मौसम बदला, दिनभर की भीषण तपन के बाद शाम को अंधड़ के साथ झमाझम बारिश, शहर में विभिन्न जगह गिरे ओले
भीलवाड़ा। वस्त्रनगरी में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से पड़ रही तीखी धूप और भीषण तपन से बेहाल आमजन को शाम होते-होते बड़ी राहत मिली। शाम को अचानक आसमान में काले घने बादल छा गए और तेज़ अंधड़ (तेज़ हवाओं) के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। इस दौरान शहर के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है।