जगदलपुर: कमिश्नर बस्तर ने वर्चुअल बैठक में कलेक्टर को सुशासन तिहार के आवेदन पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के दिए निर्देश
*जगदलपुर 01 मई 2025/* कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने कहा कि राज्य शासन की मंशानुरूप सुशासन तिहार में आम जनता से प्राप्त समस्या-शिकायत सम्बन्धी आवेदन पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निराकरण करें। इस दिशा में आवेदन पत्रों का परीक्षण कर सम्बन्धित विभागों एवं कार्यालयों को भेजी जाए और मांगों के निराकरण को भी यथासंभव जरूरत के अनुरूप प्राथमिकता देवें। साथ ही निर