जमुई: घर से उठाकर जबरन 09 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री करवाने को लेकर ग्रामीणों ने DM और टाउन थाना में दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Jul 16, 2026 सिरानवादा मुर्गिया चक टोला में चाको मांझी को जबरन घर से उठाकर 09 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री करवाने का मामला प्रकाश में है। मामले को लेकर सरपंच का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन के साथ ग्रामीण गुरुवार की दोपहर 1:00 बज़े DM नवीन को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही टाउन थाना में भी आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।