सावन से पहले बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के पास सड़क में बड़ा गड्ढा, हादसे का बढ़ा खतरा
#देवरिया। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के समीप मुख्य सड़क पर बना बड़ा गड्ढा राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए गंभीर खतरा बन गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन लंबे समय से सड़क क्षतिग्रस्त होने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।
सावन माह शुरू होने के साथ ही बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में दूर-दराज से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मंदिर के पास सड़क पर बना यह गहरा गड्ढा किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन चालकों को गड्ढे से बचने के प्रयास में दुर्घटना का खतरा बना रहता है, जबकि बारिश के दौरान यह और भी खतरनाक हो जाता है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) से मांग की है कि सावन शुरू होने से पहले तत्काल सड़क की मरम्मत कर गड्ढे को भरवाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों का आवागमन सुरक्षित हो सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी बड़ी दुर्घटना की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
DM Deoria #deoria BJP Uttar Pradesh Yogi Adityanath
Deoria, Deoria | Jul 19, 2026