पेण्ड्रा: नक्सलवाद के खत्म होने पर ए बी वी पी ने पेंड्रा में निकाली शव यात्रा, नक्सलवाद के पुतले का किया दहन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पेन्ड्रा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार शाम 4 बजे देश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश से नक्सलवाद के अंत के प्रतीक के रूप में नक्सलवाद की शवयात्रा निकाली गई। परिषद के कार्यकर्ताओं ने पेन्ड्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर नक्सलवाद की शवयात्रा निकाली, जो अंततः दुर्गा चौक पहुंची।