गुरुआ: मोरहर नदी पुल के पास दर्दनाक हादसा, वृद्ध की मौत, युवक घायल
Gurua, Gaya | Apr 1, 2026 गुरुआ–दरियापुर सड़क पर बुधवार की सुबह करीब 9 बजे मोरहर नदी के पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में स्कूटी पर सवार एक वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुआ थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव निवासी 25 वर्षीय सतीश कुमार अपने 72 वर्षीय नाना के साथ स्कूटी से गया से अपने घर लौट रह