कोंडागांव: पब्लिक एप खबर का असर: मरारपारा शिव मंदिर के पास गिरे बरगद का मलबा हटाया गया, रास्ता हुआ साफ
कोंडागांव शहर के मरारपारा स्थित शिव मंदिर के पास रविवार को गिरे विशाल बरगद के पेड़ की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। पब्लिक एप में बुधवार शाम समाचार प्रसारित होने के बाद आज गुरुवार सुबह करीब 10 बजे नगरीय प्रशासन द्वारा मौके पर सफाई कार्य शुरू कराया गया। कर्मचारियों ने सड़क पर फैली पेड़ की बड़ी-बड़ी डालियों और मलबे को जेसीबी की मदद से हटाकर अव