घुवारा: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने यात्री बस में सफर किया, यात्रियों से संवाद कर ईंधन बचत का संदेश दिया, वीडियो वायरल
घुवारा में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने सागर से टीकमगढ़ तक करीब सवा सौ किलोमीटर की यात्रा आम यात्री बस में बैठकर की। इस दौरान उन्होंने सामान्य यात्री की तरह बस का किराया दिया और यात्रियों के बीच बैठकर सफर किया। मंत्री खटीक ने यात्रियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और ईंधन बचत व सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का संदेश दिया।