जगदलपुर: डेढ़ लाख रुपये के सोने के आभूषण गिरवी रखकर रकम हड़पने वाली महिला को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
शहर में एक महिला द्वारा सोने के आभूषण गिरवी रखकर उसकी रकम हड़पने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित की शिकायत पर जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में एक परिवार को अपनी बेटी के इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता थी।