घाटोल: जनजाति सुरक्षा मंच जिला बांसवाड़ा का दिल्ली मे जनजाति संस्कृति समागम एवं नई दिल्ली डीलिस्टिंग रैली मे जिले से पहुँचे लोग
जनजाति सुरक्षा मंच जिला बांसवाड़ा द्वारा आयोजित जनजाति संस्कृति समागम एवं नई दिल्ली में आज 24 मई 2026 (रविवार) को आयोजित डीलिस्टिंग रैली में सहभागिता हेतु जिले से बड़ी संख्या मे लोग पहुँचे। शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार आदिवासी समाज अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए नई दिल्ली में लाल किले पर जनजाति सांस्कृतिक समागम कार्यक्रम भव्य यात्रा में लोगों ने भाग लिया।