राजगढ़: राउमावि भुवाड़ी की दीक्षा कंवर ने 12वीं और स्नेहा कंवर ने 10वीं में मारी बाजी, सम्मानित किया गया चांदी के सिक्के देकर
Rajgarh, Churu | Apr 1, 2026 राउमावि भुवाड़ी में प्रवेशोत्सव व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रशासक सरपंच शीशराम पूनियां एवं काशीराम समाजसेवी तथा अध्यक्षता संदीप कुमार प्राचार्य, चन्द्रभान गोठवाल प्राचार्य ने की। प्राचार्य संदीप कुमार पूनियां ने टॉपर 10 छात्राओं को चांदी के सिक्के प्रदान किये एवं शीशराम पूनियां ने सभी को 500-500 रूपये नगद पुरस्कार प्रदान किये।