बेतिया: बेतिया में 6 जून को 347 लाभुकों के बीच वितरित किए जाएंगे सहायक उपकरण
बेतिया के जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र में 6 जून को 347 लाभुकों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया जायेगा, इस हेतु जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए आज 31 मई शाम 4 बजे कहा कि दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार की अतिकल्याणकारी योजना एडिप एवं व्योश्री के तहत सहायक उपकरण दिए जाएंगे।