खिजरसराय: हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
सरबहदा थाना क्षेत्र के हमारा गांव के टोला कन्हाई बीघा से हत्या के प्रयास मामले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना अध्यक्ष निशा कुमारी ने शनिवार की रात करीब 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में नामजद आरोपी मंटू पासवान को उसके गांव कन्हाई बीघा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।