देवसर: सिंगरौली में मझौली कियोस्क सेंटर की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सिंगरौली के मझौली कियोस्क सेंटर में हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरगवां पुलिस ने लखराम उर्फ पिंटू बियार और नीरज साकेत को जेल भेजा है। चोरी के पैसों से खरीदी गई अपाचे बाइक और इंडिका विस्टा कार पुलिस ने जब्त की है। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।