गुना नगर: मारपीट के 6 मामलों में फरार रशीद कॉलोनी के एक वारंटी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने 6 वारंटो में लंबे समय से फरार वारंटी पकड़ा है। 20 अप्रैल को थाना प्रभारी ने कहा, आरोपी अर्जुन राठौर निवासी रसीद कॉलोनी गुना पर कोतवाली थाने में अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज थे। आरोपी न्यायालय कार्यवाही से लगातार फरार था। मारपीट के प्रकरणों में 6 गिरफ्तारी वारंटी जारी थे। बीते रोज सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।