अतरी: टेटुआ बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब किया बरामद दो युवक गिरफ्तार स्कूटी जब्त
Atri, Gaya | Jun 20, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के टेटुआ बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अतरी थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।छापेमारी के दौरान एक स्कूटी की डिक्की से 15 लीटर देसी शराब बरामद की गई। मौके से दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों युवक वजीरगंज थाना क्षेत्र का है।