राजगढ़ी: नौगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
सोमवार को सुबह 11 बजे नौगांव व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों नौगांव चौराहे पर बड़ी संख्या एकत्रित हुए। यहां स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव के उच्चीकरण तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों नियुक्त करने की जोरशोर से मांग उठाई, इसके बाद स्थानीय लोगाें ने नौगांव में यमुनोत्री हाईवे पर धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।