राजगढ़ी: नौगांव-पुरोला मोटर मार्ग पर स्यूली छानी के पास एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिरा
शनिवार शाम साढे चार बजे की है, घटना में एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को पीएचसी नौगांव में भर्ती कराया। चिकित्साधीक्षक डॉ रोहित भंडारी ने बताया कि घटना में राजकुमार को गंभीर चोटे आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।