राजगढ़ी: जिला खनन विभाग ने बड़कोट क्षेत्र में अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे 2 ट्रकों का किया ऑनलाइन चालान
शुक्रवार को लगभग 11 बजे एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में राजस्व व खनन विभाग की टीम ने बड़कोट तहसील के अंतर्गत चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान मुंगर पुल के पास एक ट्रक को रोका गया, पूछताछ करने पर ट्रक चालक रवन्ना नहीं दिखा पाया। ट्रक पर लोड़ चार ट्रन खनन सामग्री को जब्त कर ऑनलाइन चालानी कर्रवाई की गई, दूसरे ट्रक भी चालान किया गया,