महासमुंद: BJP प्रदेशाध्यक्ष किरण ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी किए नियुक्त
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों के लिए प्रभारी व संयोजक नियुक्त किए हैं। महासमुंद लोकसभा के संयोजक के रूप में भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके शंकर अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।