जिले के ग्राम पंचायत चिंगरौद के सूखा नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। आक्रोशित गांव के सरपंच, पंच सहित स्कूली बच्चों ने करीब 10-12 ट्रैक्टरों को रोक दिया। अवैध तरीके जिस रास्ते से ले जाया जाता है, उस रास्ते के दोनों ओर स्कूल संचालित है।